अमरोहा में गन्ना सहकारी समिति परिसर में मंगलवार को नशे की हालत में एक युवक पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और दमकल की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ने उसे नीचे उतारा। पूछताछ में युवक पेड़ पर चढ़ने का कारण नहीं बता सका।