फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगद नदी किनारे होने के बावजूद तिगरिया खादर में भर रहा पानी

बगद नदी करवट में बहने के बावजूद तिगरिया खादर गांव में सुल्तानठेर वाले मार्ग पर जल भराव की समस्या बनी हैै। इस रास्ते से गुजरने वाले दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। पानी में बाइक सवार गिर जाने का खतरा बना रहता है। तिगरिया खादर गांव हाईवे से करीब दो किमी दूर बसा है। गांव के बराबर में ही बगद नदी बह रही है। इस नदी के कारण जहां आस पास में बसे गांवों का पानी प्रदूषित होे गया है, वहीं नदी से कुछ फायदे भी हैं। किनारे के गांवों ने जल निकासी के लिए नदी तक नाला निर्माण करा लिए। अधिकांश गांवों का पानी बगद नदी में जा रहा है। इससे उनकी जल भराव की समस्या का समाधान हो गया। मगर तिगरिया खादर गांव की तस्वीर उलट है। यहां पर नदी करवट में होने के बाद भी पानी भर रहा है। सुल्तानठेर वाले मार्ग पर जल भराव होने के कारण तिगरिया खादर, सादुल्लेपुर, मोहम्मदपुर, रखेड़ा, दियावली खालसा आदि समेत दस से अधिक गांवों के ग्रामीणाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को जल भराव वाले रास्ते से गुजरना पड़ रहा हैै। अंधेरे में दो पहिया वाहन सवार गिर जातेे हैं। मगर जल भराव से निजात दिलाने की चिंता किसी को नहीं है। ग्राम प्रधान सुमरती देवी का कहना है कि एक दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति नाला निर्माण नहीं हाेने देे रहा है। इस कारण जल भराव की समस्या बनी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें