गजरौला ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में बालिका वर्ग की खोखो प्रतियोगिता में कक्षा नौ सी, दस सी टीम ने जीत दर्ज की। कबड्डी में दसवीं के छात्रों ने कक्षा नाै के खिलाड़ियों को पराजित किया। प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलकूद भी जरूरी हैं। कॉलेज में वार्षिक खेलकूद सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता की गई।