भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह नगर में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। होली पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई कंचन बाजार चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक कौशिक ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में चल रहे और आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया है। सेना के पराक्रम के लिए यह यात्रा निकाली गई है।