भारत रत्न और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवार को हाशमपुर लंबिया गांव में मनाई गई। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह सेन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गुदड़ी के लाल थे। उन जैसा सरल स्वभाव, मृदुभाषी, शोषितों और वंचितों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाला कोई मुख्यमंत्री नहीं हुआ। इस अवसर पर मास्टर रमेश सिंह, मास्टर महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, लाखन सिंह, सतवीर सिंह, मूलचंद सिंह, चरण कुमार, सुभाष चंद्र सिंह, सतीश चंद्र, हरि ओम, सतपाल सिंह आदि ने विचार रखे।