गजरौला हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में कार घुस जाने के कारण कार में सवार बरेली के संजय नगर निवासी 19 वर्षीय श्रेष्ठ राठौर की मौत हो गई। उसके संजीव कुमार, माता वंदना, बड़ा भाई दिव्यांश और कार का चालक आनंद घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बरेली के संजय नगर मोहल्ला निवासी संजीव कुमार सोमवार सुबह कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। उनकी पत्नी वंदना, 19 वर्षीय बेटा श्रेष्ठ राठौर, बड़ा बेटा 24 वर्षीय दिव्यांश कार में सवार थे। कार को चालक आनंद चला रहा था।