फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

158.11 लाख रुपये खर्च फिर भी हैंडपंप पर निर्भर विद्यार्थियों संग लोग

Vimal Sharma Updated Thu, 14 May 2026 07:30 PM IST

जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी पहुंचाने के लिए 158.11 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी खाद गुर्जर गांव के लोगों को पानी नहीं मिल रहा। ग्रामीणों संग गांव स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज के विद्यार्थी और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी हैंडपंप से पानी पीने को मजबूर हैं। ब्लॉक की ग्राम पंचायत खाद गुर्जर में पेयजल आपूर्ति के लिए किसान आदर्श इंटर कॉलेज के निकट ओवरहेड टैंक बनाया गया। गांव की हरेक गली की पक्की सड़क को तोड़कर पाइप लाइन बिछाई। इसके अलावा कॉलेज में भी पाइप लाइन डाली गई। इस पर जल जीवन मिशन ने 158.11 लाख रुपये खर्च किए। मगर इसके बावजूद न तो गांव के लोगों को पानी मिल रहा और न ही कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों की प्यास बुझ रही है। लोग अपने संसाधनों से प्यास बुझा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें