फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पांडवकालीन शिवधाम बाबा मुकुटनाथ में सावन पर उमड़ेगी श्रद्धा, तैयारियां पूरी

ताला के महादेवन गांव स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम शिवभक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक है। अमेठी-गौरीगंज राजमार्ग पर स्थित यह प्राचीन शिवधाम पांडवों से जुड़ी मान्यता, दिव्य शिवलिंग और सावन में उमड़ती आस्था के कारण विशेष पहचान रखता है। सोमवार को सावन का पहला सोमवार पड़ने से यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है। पुजारी हरिहर गिरी महाराज ने बताया कि यह स्थान द्वापर युग से भी पहले का माना जाता है। महाभारत काल में वनवास के दौरान पांडवों ने यहां शिवलिंग की पूजा कर अपना मुकुट अर्पित किया था, तभी से यह स्थल ‘बाबा मुकुटनाथ’ नाम से प्रसिद्ध हुआ। शिवलिंग की पुनः स्थापना के बाद 255 वर्ष पूर्व चबूतरा निर्मित किया गया। इस मंदिर की विशेषता यह भी है कि यहां का शिवलिंग जमीन से करीब बारह फीट ऊंचा है और दक्षिण भारत के रामेश्वरम शिवलिंग जैसा आकार लिए हुए है। स्थानीय मान्यता है कि जब कभी क्षेत्र में सूखा पड़ता है, तो शिवलिंग को पानी से पूरी तरह डुबो दिया जाता है, जिससे शीघ्र ही वर्षा होती है। शिवधाम परिसर में हनुमान मंदिर, नवनिर्मित मंदिर, नंदी महाराज समेत अन्य धार्मिक स्थल भी हैं। मलमास, महाशिवरात्रि और सावन में यहां दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार इस मंदिर पर विदेशी आक्रमण भी हुए और अंग्रेजों ने इसकी खुदाई करवाई, लेकिन शिवलिंग बाहर नहीं निकला। पहले सोमवार को भक्तों की होगी भारी भीड़, सुरक्षा व स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम सावन के पहले सोमवार पर बाबा मुकुटनाथ धाम में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने की तैयारी है। मंदिर समिति ने बताया कि रविवार को सफाई, जल व्यवस्था, बैरिकेडिंग और लाउडस्पीकर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों से कांवड़िए जल लेकर सुबह पांच बजे से ही मंदिर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें