फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनगणना 2027: मकान गणना में लोग एप पर फीडिंग के समय छुपा रहे जानकारी

जनगणना 2027 के तहत जिले में मकान गणना अभियान चल रहा है। गांवों से लेकर नगर निकायों तक प्रगणक हाथ में नक्शा और मोबाइल लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं। भवनों को नंबर देने के साथ परिवारों से जुड़ी 33 बिंदुओं की जानकारी एचएलओ एप पर ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। शुक्रवार को ब्लॉक अमेठी के सोमपुर मनकंठ गांव में प्रगणक सत्य प्रकाश शुक्ल सर्वे करते नजर आए। उन्होंने बताया कि गणना को त्रुटिरहित बनाने के लिए सैटेलाइट और नजरी नक्शा मिला है। उनके क्षेत्र में चार पुरवों को मिलाकर करीब 140 मकान हैं। अब तक वह 78 भवनों की गणना पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हर भवन पर नंबर अंकित करने के साथ परिवार के मुखिया का नाम और अन्य जानकारियां दर्ज की जा रही हैं। हालांकि सर्वे के दौरान कई लोग पक्के मकान के कुछ हिस्से को कच्चा, दो व चारपहिया वाहन, मकान में लगी टाइल्स और अन्य सुविधाओं की जानकारी देने में बचने की कोशिश कर रहे हैं। बताया कि लोगों को समझाकर सही सूचना जुटानी पड़ रही है। जिन मकानों में दुकान और घर का रास्ता अलग-अलग है, वहां दुकान और मकान की अलग-अलग गणना की जा रही है। स्थानीय निवासी बालेंद्र शुक्ल, पिंटू और मिथिलेश शुक्ल ने बताया कि उन्होंने सर्वे टीम को सभी जरूरी जानकारियां दीं। एसडीएम पंकज मिश्र ने लोगों से सही सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें