फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी के सांसद किशोरी लाल बोले- पंचायत चुनाव में गड़बड़ी नहीं हुई तो सबसे अधिक जनप्रतिनिधि होंगे हमारे

सभी विधानसभाओं में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। संगठन हमारा हर विधानसभा में हैं। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय अंतिम होगा। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी नहीं हुई तो ग्राम पंचायतों में कांग्रेस के सबसे अधिक जन प्रतिनिधि चुनाव जीतेंगे। ये बातें मंगलवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कहीं। उन्होंने एसआईआर कार्यक्रम को लेकर कहा कि बूथवार पार्टी के बीएलए अनुपस्थित, शिफ्टेड व अन्य मतदाताओं की मिली एएसडी सूची का सत्यापन कर रहे हैं। कई मामले ऐसे आए है कि परिवार के सदस्यों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया था। संबंधित बीएलए की शिकायत पर उसे सही करवाया गया। कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से की जा रही है। अमेठी और रायबरेली में संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। कहा कि विधानसभा में जो जीतने वाले व पार्टी के साथ निष्ठा से काम करने वालों को ही टिकट के लिए प्रमोट किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुई अनंतिम सूची की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार व सत्ताधारी दल चुनाव में तमाम हथकंडे अपनाते हैं। कहीं परचा खारिज कर तो कहीं मतदान में अन्य गड़बड़ी कराकर। कहा कि सरकार पारदर्शी चुनाव कराए तो जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत में सबसे अधिक उनके प्रतिनिधि चुनाव जीतकर आएंगे। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए निशाना साधा।सरकार गरीबों के हित को नजरअंदाज कर रही हैं। कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनें अभी तक शुरू नहीं हुई। एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जिले में होना चाहिए। कहा कि लोकल, डेमो, मेमो व ट्रेनें संचालित होनी चाहिए, इसके लिए लगातार पत्राचार किया गया है। उन्होंने बताया कि ऊंचाहार-अमेठी-शाहगंज रेल परियोजना कांग्रेस की महत्वाकांक्षी परियोजना थी। इससे कई विधानसभा के लोगों को लाभ मिलता और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध होती। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस परियोजना को उन्होंने पूरी करने को कहा,11 साल बीत गए अभी कुछ नहीं हुआ। कहा कि प्रयास किया जा रहा है, अगर इस सरकार ने नहीं बनवाया तो अपनी सरकार में हम इस परियोजना का काम पूरा कराएंगे। इसके पूर्व उन्होंने जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। वहीं उन्होंने एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक कर एएसडी सूची में शामिल हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने को निर्देशित किया। इसके अलावा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पात्रों को योजनाओं से जोड़ने व उन्हें लाभांवित कराने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, अनिल सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। कोडीन सिरप दोषियों पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। यह सीधे जनता से जुड़ा है। सरकार इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाए और पार्टी से हटकर इसकी निष्पक्ष जांच कराते हुए इस मामले में शामिल सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मुद्दे पर दिए गए बयान पर कहा कि इस तरह का भाषा उचित नहीं है। राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें