फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को नहीं दिए पैसे... तो युवक ने पेट्रोल डालकर भाई-भाभी को लगा दी आग

यूपी के अमेठी में रविवार रात शराब पीने को पैसे न देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई और भाभी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जायस कोतवाली क्षेत्र के शेखाना मोहल्ले की है। यहां के रहने वाले वीरू और उनकी पत्नी सीमा पर सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। दपंती को आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि वीरू और सीमा कूड़ा बीनकर जीवन यापन करते हैं। उनके साथ उनका बड़ा भाई ननकऊ भी रहता है। वीरू ने बताया कि भाई ननकऊ शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं दिए तो पहले शाम को उसने सीमा को पीटा। रात में सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगी दी। डॉ. पुष्पेंद्र के मुताबिक, वीरू 24 फीसदी और सीमा 14 फीसदी झुलसे हैं। थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों सगे भाई हैं। पीड़ित सड़क किनारे कूड़ा बीनकर जीवन यापन करते हैं। सड़क किनारे ही पल्ली तानकर रहते हैं। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें