फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, अमेठी में विपक्ष पर बरसे प्रभारी मंत्री

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास न होने से शनिवार को अमेठी में सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस, सपा सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि विपक्ष के विरोध के चलते महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आधी आबादी ऐसे दलों को कभी माफ नहीं करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, लेकिन विपक्षी दल इस ऐतिहासिक पहल का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहतीं। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस बिल को पास कराने के लिए पूरी तरह गंभीर है। अंत में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता उन दलों को जवाब देगी जो महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा बन रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें