फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमेठी कोतवाली क्षेत्र का है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क किनारे एक युवक को घसीटते और मारते हुए नजर आ रहे हैं। युवक के साथ की जा रही मारपीट का वीडियो देखने वाले लोग भी सिहर उठे हैं। वीडियो उस समय बनाया गया जब घटनास्थल से कोई राहगीर गुजर रहा था। उसने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अमेठी इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है। कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है और वास्तव में किस स्थान का है। वीडियो की जांच हो रही है ताकि सटीक समय और स्थान की पुष्टि की जा सके। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने यह भी कहा कि यदि वीडियो अमेठी क्षेत्र का पाया जाता है तो मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें