फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: पारिवारिक विवाद में पिता ने अपने पुत्र की टांग में मारी गोली, मुकदमा दर्ज

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। हालांकि गोली पैर में लगी। गोली लगते ही बेटा जमीन पर गिर गया। आनन फानन में परिजन उसे भेटुआ सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के भीमी निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (37) शुक्रवार रात घर मे कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान उनके पिता शरवेंद्र कुमार सिंह पहुंचे और किसी परिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई। कुछ ही समय मे कहासुनी झगड़े में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी बंदूक लाकर बेटे पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली धर्मेंद्र के दाएं पैर में लग गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी भेटुआ पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली अमेठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है। पिता ने अपने लाइसेंसी बंदूक से पारिवारिक विवाद को लेकर बेटे को गोली मारी है। जांच कर अन्य कारवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें