फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: बढ़ रहा पारा, भीषण गर्मी से जीवन बेहाल, चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग कर रहे तरह-तरह के उपाय

अप्रैल में ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले हुई मामूली बारिश के बाद तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को पारा 41.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। दोपहर के वक्त आसमान से आग बरसती नजर आई और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़क पर निकलने वाले लोग छांव और पानी की तलाश में दिखे। टोपी, गमछा और छाता लेकर ही लोग बाहर निकले लेकिन राहत नहीं मिली। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। लोग पंखा, कूलर, एसी और फ्रिज की शरण ले रहे हैं, वहीं पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर किसानों और खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 79 प्रतिशत से घटकर 41 प्रतिशत के बीच रही और हवाएं 3.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटे आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, वर्षा होने की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने एवं औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। अघोषित बिजली कटौती बनी मुसीबत अमेठी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की आंख-मिचौली लोगों को झुलसा रही है। गर्मी के साथ बिजली की मांग बढ़ते ही कटौती भी बढ़ गई है। गौरीगंज कस्बे में प्रतिदिन पांच से छह घंटे की बिजली कटौती हो रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में हाल और भी खराब है। इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहे, जिससे घरों और दुकानों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उर्जा निगम का दावा है कि बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार की जा रही है, मगर हकीकत इसके उलट है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें