अमेठी के गौरीगंज में देर रात भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल एक व्यक्ति के मौत की सूचना है। स्कोर्पियो सवार सभी लोग सुल्तानपुर जिले से अमेठी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक के सामने का है जहां देर रात तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर देख सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।