फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में दो पक्षों के दर्जनों लोगों में जमकर चले लाठी-डंडे और लात-घूंसे

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 11:53 AM IST

यूपी के अमेठी में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में महा संग्राम हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों में लात घूंसे और लाठी डंडे चलने लगे।पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा थाने में तहरीर नही दी गई है।वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीसीडा कालोनी में शनिवार रात एक व्यक्ति का वैवाहिक कार्यक्रम था।कार्यक्रम में एक युवक अपना गायब हुआ मोबाइल ढूंढता हुआ एक युवक पहुंचा। इसके बाद तू तू मैं मैं शुरू हो गई।कुछ देर बाद युवक ने अपने परिजनों समेत कई परिजनों को मौके पर बुलवा लिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में महा संग्राम शुरू हो गया।जिसके बाद दोनो पक्षो में जमकर लाठी डंडे और लात घूंसे चलने लगे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हुई है।पूरे मामले पर कमरौली एसओ अभिनेष कुमार ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें