यूपी के अमेठी में रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर फुरसतगंज जमालपुर गोसाई ताल के पास ट्रक ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। इससे भाई-बहन उछलकर सड़क पर गिरे। ट्रक के पहिए के नीचे जाने से भाई की मौत हो गई। जबकि, बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान सूरतगढ़ निवासी विकास मौर्य (19) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बहन पिंकी मौर्य का इलाज कराने जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल बहन का उपचार जारी है।