अमेठी के सिंहपुर में शनिवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। बड़े आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी और कटी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। सरसों की फसल को सबसे अधिक क्षति हुई, जबकि गेहूं और अन्य फसलें भी इसकी चपेट में आ गईं। इस समय गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कई गांवों में फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे कटाई और मड़ाई का कार्य बाधित हो गया है। खेतों में पड़ी फसल भीगने से सड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।