फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में आस्था और सूर्योपासना के पर्व की तैयारियों में जुटीं महिलाएं; घाटों की साफ-सफाई पूरी

भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ मनाने के लिए अमेठी में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घाटों की सफाई और साज-सज्जा का कार्य पूरा हो चुका है। व्रती महिलाएं पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत शनिवार को नहाय खाय से होगी। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का समापन होगा। गौरीगंज के लोदी बाबा घाट, कालिकन धाम स्थित सगरा तालाब, भट्ठा घाट और आसपास के अन्य स्थानों पर सफाई और सजावट का काम पूर्ण हो चुका है। प्रशासन ने भी सुरक्षा, प्रकाश और स्वच्छता की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पहले दिन नहाय खाय में व्रती महिलाएं स्नान कर शुद्ध भोजन बनाती हैं। कद्दू, चने की दाल और चावल का सेवन कर व्रत आरंभ किया जाता है। घर के सभी सदस्य व्रती के भोजन करने के बाद ही खाना ग्रहण करते हैं। दूसरे दिन खरना में महिलाएं दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को गन्ने के रस से बनी खीर, पिट्ठा और घी लगी रोटी का प्रसाद बनाकर ग्रहण करती हैं। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर बांस की टोकरी में सूप सजाया जाता है। व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को जल व दूध का अर्घ्य देती हैं। चौथे दिन ऊषा अर्घ्य में उदीयमान सूर्य की आराधना कर व्रत का पारण किया जाता है। व्रत रखने वाली महिलाएं इस दौरान आम की लकड़ी के चूल्हे पर देसी घी और सेंधा नमक से शुद्ध भोजन बनाती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें