फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:डॉक्टर अंबेडकर युवा संगठन की बैठक, यात्रा की तैयारियों पर मंथन

अंबेडकर युवा संगठन की ओर से गांधी पार्क में सोमवार दोपहर 2:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक निर्मल गौतम ने बताया कि संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से 18 अप्रैल को नाका बाईपास से कचहरी तक निकाली जाने वाली यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। यह यात्रा बहुजन समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाने के उद्देश्य से निकाली जाती है। बैठक में एक जनवरी को भीमा कोरेगांव शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। साथ ही मध्यप्रदेश में प्रस्तावित संगठनात्मक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें