बीते छह नवंबर को जैतपुर के तिघरा में हुई आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र के हांसापुर निवासी राजकमल की हत्या की वारदात का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल सत्येंद्र यादव उर्फ छोटू निवासी करमुल्लापुर थाना जैतपुर को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वहीं, अविनाश उर्फ अवनीश यादव निवासी हांसापुर, प्रदीप यादव निवासी ग्राम सुंदरनगर सहराजा थाना पवई व शिवम कुमार निवासी डडिया थाना पवई जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियुक्त काली प्रसाद जायसवाल निवासी अहरौला, रामसिंह उर्फ बड़े टिल्लू, पंकज गिरी निवासी ग्राम विशुनपुर अहरौली अभी गिरफ्त से दूर हैं। एसपी अभिजीत आर शंकर ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि राजकमल ने अपनी जमीन विपक्षी काली जायसवाल को बेची थी, लेकिन इसके रुपये नहीं दे रहा था। इसी के चलते राजकमल को पिस्टल दिलाने का झांसा देकर घटनास्थल लाया गया, जहां सत्येंद्र ने गोली मारकर हत्या की थी।