फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवक ने सम्पत्ति विवाद में पिता और चाचा को मारी गोली, लखनऊ रेफर किया गया

जमीनी रंजिश में युवक ने पिता तथा चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुत्र के विरुद्ध जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामला अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर कादीपुर गांव का है। जहां सोमवार तीसरे पहर में लगभग 2:00 बजे गांव निवासी प्रिंस मौर्य ने अपने पिता रामनारायण मौर्य तथा चाचा ओम नारायण को गोली मार दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में घायल रामनारायन की तहरीर पर पुलिस ने प्रिंस मौर्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि प्रथमदृष्टया जमीनी विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है, मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें