फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप

अंबेडकरनगर। जनपद में शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते गेहूं और आम की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा के कारण गिर गई, जिससे कटाई में दिक्कतें बढ़ गई हैं और उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। वहीं आम की बौर और छोटे फल गिरने से बागवानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो गई। कई इलाकों में देर रात से ही अंधेरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। विभाग का कहना है कि क्षतिग्रस्त लाइनों और खंभों को दुरुस्त कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, किसान इस बेमौसम आंधी-बारिश से चिंतित हैं। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने कृषि कार्यों को प्रभावित किया है, जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें