फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राशन में घटतौली के आरोप में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, कोटेदार को हटाने की मांग

राशन में घटतौली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने व कोटेदार को हटाने की मांग की है। सदर तहसील के ग्राम तारापुर खुर्द निवासी ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि कोटेदार प्रत्येक कार्ड धारक के राशन में कटौती कर रहा हैं। वहीं अवशेष राशन में भी घटतौली की जा रही है। कटौती व घटतौली का विरोध करने पर कोटेदार ग्रामीणों का राशन बंद करने की धमकी दे रहा है। पूर्ति निरीक्षक से कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण अनिल कुमार ने कहा कि प्रशासन मामले का संज्ञान ले, इसके लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कोटेदार पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने कहा कि इस संबंध में पता किया जा रहा है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें