फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले बदमाश

अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर क्षेत्र में एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाजिपुर निवासी अतुल कुमार यादव दोपहर करीब 12 बजे खजुरीकरौंदी स्थित खाद समिति पर खाद लेने के लिए गए थे। समिति के सर्वर में समस्या होने के कारण वह वहां से कुछ दूरी पर एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान, तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। बदमाशों ने असलहा निकालकर अतुल को ललकारते हुए दौड़ा लिया। अपनी जान बचाने के लिए अतुल भागे लेकिन करीब 500 मीटर दूर सुल्तानपुर गोईठा के पास बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। गोली सीधे अतुल के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों को अपनी ओर आता देख बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अतुल यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। युवक ने गोली मारने वालों की पहचान कर ली है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश देने में जुटी है। थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें