फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोटिस प्राप्त करने वाले अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई तेज

अंबेडकरनगर। विधान सभा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान के तहत 56185 अनमैप्ड मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस पर सुनवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए 146 एईआरओ नामित किए गए हैं, जो मतदाताओं की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही दस्तावेजों को अपलोड किया जाने लगा है। बुधवार को जलालपुर तहसील में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता पहुंचे, जिन्हें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान नोटिस मिली है। तहसील सभागार में मौजूद एआरओ के समक्ष उन्होंने अपने दावे के समर्थन में आवश्यक कागजात सौंपे। इससे पहले मंगलवार को बड़ी संख्या में बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर पहुंचे और उन्हें नोटिस उपलब्ध कराने के साथ ही सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाण पत्रों की जानकारी दी। जिन लोगों ने तत्काल ये प्रमाण पत्र बीएलओ को उपलब्ध करा दिए, उन्हें बीएलओ ने पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया। हालांकि, मतदाताओं को सुनवाई के दौरान भी प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी एईआरओ को उपलब्ध करानी होगी। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है, वह अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर दें। साक्ष्यों का सत्यापन कर नोटिसों का निस्तारण कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें