पौधरोपण महायज्ञ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जिले में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का प्रमुख आयोजन भीटी के लोहझरा गांव में किया गया था। पौधरोपण के बाद मंत्री ने कहा कि पेड़ हम सबके जीवन के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान ऐतिहासिक अभियान है। उन्होंने कहा कि अकेले यूपी में 35 करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शादी विवाह में भी वर वधू को पेड देना चाहिए। मंत्री ने कहा कि पेड़ों का रखरखाव भी काफी जरूरी है। विपक्ष की ओर अभियान को हवा-हवाई कहने के सवाल पर कहा कि पहले पेड़ लगाए जाते थे लेकिन उनका कोई रखरखाव नहीं होता था। अब उनका रखरखाव किया जाता है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर गोरखपुर में जमीन खाली कराने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वह जो जमीन है उसे खाली करा कर जो लोग बाहर जंगलों में रह रहे हैं उनको दी जाएगी। उन लोगों को स्थापित किया जाएगा।