फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश, गर्मी से राहत; धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

अंबेडकरनगर में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। सोमवार सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के साथ हुई वर्षा से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली, वहीं मौसम सुहावना हो गया। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला है। खेतों में पर्याप्त पानी भरने से धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया है और किसान पूरे उत्साह के साथ रोपाई में जुट गए हैं। दूसरी ओर लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें