फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जल लेने अयोध्या रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था, बम बम भोले से गूंजा माहौल

अंबेडकरनगर के जलालपुर के श्रीदुर्गा हर हर महादेव कमेटी के तत्वावधान में रविवार को महिला व पुरुष कांवड़ियों का विशान दल जल लेने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुआ। विधि विधान पूजन के साथ शिव भक्त कंवर को कंधे पर लेकर बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा। जलालपुर नगर का भ्रमण कर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। शिव भक्त मंगलवार को अयोध्या से गंगाजल लेकर वापस पहुंचेंगे और नगपुर स्थित शिव मंदिर पर जल अर्पित करेंगे। अध्यक्ष संगम मौर्य ने बताया कि हर साल की भांति इस बार 300 की संख्या में महिला और पुरुष कांवड़िया डाल अयोध्या स्थित सरयू घाट पर जल भरकर पैदल नगपुर स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर जल चढ़ाएंगे। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस मौके पर राज कपूर, बाबा बाबूलाल अग्रहरि, सुभाष सोनी, सुशीला देवी, रीता देवी, मनीषा आरती, अनुराधा पायल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें