फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में सिलिंडर खाली, तैयारियां छोड़ त्योहार पर गैस पाने की जद्दोजहद

अंबेडकरनगर। नवरात्र और ईद जैसे बड़े त्योहारों से ठीक पहले रसोई गैस ने मिलने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। घरों में सिलिंडर खाली पड़े हैं और महिलाएं व पुरुष गैस पाने के लिए एजेंसियों और गोदामों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बुधवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सिलिंडर के लिए कतार में लगे नजर आए। कहीं केवाईसी की समस्या तो कहीं सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग हो चुकी है, उन्हें भी चार से पांच दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। टांडा हकीम क्लब के पास स्थित स्वास्तिक गैस एजेंसी के सामने ग्राहकों की भीड़ जमा रही। कड़ी धूप होने के बावजूद लोग पूरा दिन इंतजार करते रहे। एजेंसी कर्मचारी अजय सिंह ने बताया कि 546 सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। ग्राहक विजय वर्मा निवासी कुसुमा इब्राहिमपुर ने बताया कि बुकिंग के बाद सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे तो एजेंसी से सिलिंडर पूर्व में दिए जाने की बात कही जा रही है। सुलेमपुर निवासी ब्रह्मानंद पटेल ने बताया कि डीएसी आने के बाद सिलिंडर लेने पहुंचे तो पता चला कि उनकी रिफिल किसी और को दी जा चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें