फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा शिवबाबा धाम, रातभर उमड़े कांवड़िए

अंबेडकरनगर। सावन में भगवान शिव की भक्ति का रंग बुधवार रात जिले में खूब चढ़ा। भगवा वस्त्र पहने कांवड़ियों के जत्थे बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवबाबा धाम पहुंचे। रातभर शिवबाबा धाम में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। अकबरपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और पैदल कांवड़िए शिवबाबा धाम पहुंचे। पूरे रास्ते जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यात्रा मार्ग से लेकर शिवबाबा धाम तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें