फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते पुत्र ने की थी पिता की हत्या

सम्मनपुर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगढ़ दाउदपुर में हुई जयराम की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर लिया। इस वारदात को बेटे ने प्रमोद कुमार ने अपनी पत्नी से पिता के अवैध संबंध होने के साथ गाली-गलौज व पिटाई से क्षुब्ध होकर अंजाम दिया था। एसओ सम्मनपुर दिनेश कुमार सिंह, एसओजी, स्वाट, सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रविवार की सुबह ग्राम सुल्तानगढ़ दाउदपुर निवासी जयराम का शव दुकान के बाहर चारपाई से नीचे खून से लथपथ मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। मामले में मृतक के भतीजे शिवा गौड़ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्य संकलन व पूछताछ के आधार पर मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 04:40 बजे दाउदपुर मोड़ से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि पिता की ओर से आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। जयराम के पिछले कई वर्षों से पत्नी के साथ अवैध संबंध भी थे। इसी को लेकर घटना की रात भी कहासुनी हुई थी और आक्रोशित होकर उसने लोहे की पाइप से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें