फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, लोगों में आक्रोश

भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से भियांव क्षेत्र की जनता परेशान हो उठी है। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पूरी रात बिजली गुल रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज उपभोक्ता अब सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि घंटों बिजली गायब रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। बिजली न होने से घरों में लगे मोटर, कूलर, पंखे और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं। इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, जिसके चलते लोग मजबूरन देसी हैंडपंपों का सहारा लेने को विवश हैं। वहीं व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण दिन में ग्राहक कम आ रहे हैं और शाम के समय जब व्यापार की उम्मीद रहती है तब बिजली कटौती से दुकानों में अंधेरा छा जाता है। इनवर्टर डाउन होने से न पंखे चल पा रहे हैं और न ही अन्य जरूरी उपकरण, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर भियांव व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में बीते दिनों व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र रफीगंज का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। राजकुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फाल्ट होने के बाद विभागीय कर्मचारी घंटों तक उसे ठीक नहीं करते, जिसके कारण उपभोक्ताओं को 4 से 5 घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें