फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 37 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें दे रहीं दबिश

सऊदी अरब से सात दिन पहले घर लौटे ध्रुव गुप्ता की हत्या के करीब 37 घंटे बाद मंगलवार को ध्रुव का अंतिम संस्कार धरावा सिपाह के किनारे किया गया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं। मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से काफी देर तक बातचीत की और हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। जलालपुर के नगपुर निवासी 40 वर्षीय ध्रुव गुप्ता रविवार रात करीब 10:30 बजे बच्चों के लिए टॉफी, बिस्किट और अन्य खाने-पीने का सामान लेने घर से करीब 100 मीटर दूर मुकुंद कैफे गए थे। यहां पहले से मौजूद निखिल अग्रहरि, करन अग्रहरि, उसका भाई दीपक अग्रहरि और एक अन्य व्यक्ति ने डेढ़ वर्ष पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने ध्रुव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ध्रुव किसी तरह घर पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद मौत हो गई थी। ध्रुव की पत्नी ऊषा गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने पहले सोमवार शाम नगपुर खास में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद अधिकारियों के समझाने पर शव तो हटा लिया लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया था। सुबह फिर भड़का आक्रोश मंगलवार सुबह एक बार फिर परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता की मांग पर आक्रोशित हो गए। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह, एसडीएम मधुमिता सिंह और विधायक प्रतिनिधि आशुतोष उपाध्याय ने परिजनों से काफी देर तक बातचीत की। अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इस दौरान कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें