फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अंबेडकरनगर से करेंगे कृषक दुर्घटना बीमा योजना के भुगतान की शुरुआत, तैयारियां पूरी

अंबेडकरनगर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10.45 बजे शिव बाबा धाम पहुंचेंगे। यहां से पूरे प्रदेश के कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को भुगतान की शुरुआत करेंगे। शिव बाबा धाम परिसर में दर्शन-पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 11.84 करोड़ के विकास कार्यों लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पितृ भक्ति के केंद्र श्रवण धाम पहुंचकर दर्शन करेंगे। साथ ही यहां होने वाले विकास कार्यों का जायजा लेंगे। करीब सवा दो घंटे तक सीएम जिले में मौजूद रहकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चेक भी देंगे। इस मौके पर सीएम करीब 1184 करोड़ रुपये की 198 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है, इनमें पांच को सीएम मंच से नियुक्ति पत्र देंगे। वहीं कोविड के दौरान नियुक्त किए गए 11 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 183 पदों पर चयन हुआ। इनमें पांच को सीएम नियुक्ति पत्र देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें