फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में दुकान के अंदर पंखे से लटकता मिला इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी का शव

अंबेडकरनगर में अकबरपुर के दहिरपुर में शुक्रवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी रंजीत का शव उसकी दुकान के अंदर पंखे से लटकता मिला। दुकान का शटर काफी देर तक नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर का लॉक कटवाकर दुकान खुलवाई तो अंदर कारोबारी का शव लटकता मिला। दहिरपुर निवासी रंजीत वर्मा (35) दहिरपुर रोड पर प्रेम ट्रेडर्स नाम से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे। वह अक्सर शाम को घर पर खाना खाने के बाद दुकान पर ही सो जाते थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तक दुकान का शटर नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लॉक कटवाया तो शव पंखे से लटका मिला। मृतक के दो बेटे और एक पुत्री हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें