फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, निकली जुलूस और झांकियां, ली संविधान की शपथ

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही झांकी और जुलूस निकलना शुरू हुए, जिसका सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट के सामने स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसी के साथ संविधान पर अपने विचार व्यक्त किए और शपथ ली। इस मौके पर एसडीएम अरविंद त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका अकबरपुर बीना सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। एसपी कार्यालय पर एसपी केशव कुमार ने आंबेडकर चित्र पर माल्यार्पण किया और सभी ने संविधान की शपथ ली। शहर में अलग-अलग संगठनों की ओर से भव्य झांकी और शोभा यात्राएं निकाली। कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. आंबेडकर के विचारों का अनुसरण करने की अपील की गई। टांडा मार्ग, बसखारी मार्ग, अयोध्या मार्ग, लोक निर्माण विभाग कार्यालयों के निकट तमाम भंडारों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें