अंबेडकरनगर के पवित्र शिव बाबा धाम पर शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक मेले में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर परिक्रमा की और भगवान शंकर एवं पार्वती की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाए। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार के सुख शांति और खुशहाली की कामना भी की। इसके बाद यहां चल रहे रुद्र चंडी महायज्ञ में भी भाग लिया।