फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर उमड़ी भीड़, कहीं पेट्रोल तो कहीं डीजल खत्म

अंबेडकरनगर में गैस सिलेंडर के बाद अब क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल का संकट भी गहराने लगा है। टांडा मार्ग स्थित पटेल तिराहे के पास जगमोहन फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जबकि डीजल भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। इसी प्रकार, टीवीएस एजेंसी के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल तो उपलब्ध है, लेकिन डीजल की आपूर्ति ठप है। इस असंतुलित आपूर्ति के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है और लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। लोग कार के टैंक फुल करा रहे हैं जबकि मोटरसाइकिलों में एक साथ 8 से 10 लीटर पेट्रोल भरवा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें