अंबेडकरनगर में बाढ़ कार्यक्रम अयोध्या द्वारा आलापुर तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे स्थित मांझा कम्हरिया के बद्री का पूरा गांव के निकट सरयू नदी में लगभग तीन करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से परक्यूपाइ स्टड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व विधायक अनीता कमल व पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने पहुंचकर कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायत फोन द्वारा उच्चाधिकारियों से की। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इसकी शिकायत सिंचाई मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पर परक्यूपाइ के साथ-साथ बोल्डर लगवाए जाने का भी कार्य होना चाहिए जिससे काटन पूरी तरह से रख सकें।