फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में जलालपुर नगर पालिका के नामित सभासदों ने ली शपथ

यूपी के अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील सभागार में शनिवार को शासन की ओर से नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम राहुल गुप्ता ने सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में आशाराम मौर्या, सुरेश गुप्ता, विकास कुमार सोनकर, रामवृक्ष भार्गव और गौरव उपाध्याय शामिल रहे। शपथ के बाद सभी ने जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। एसडीएम ने नवनियुक्त सभासदों का उत्साहवर्धन किया। उनसे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई। इस दौरान भाजपा अयोध्या जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामप्रकाश यादव, चेयरमैन खुर्शीद जहां, चंद्रिका प्रसाद, राम किशोर राजभर, संजीव मिश्र, डॉ. शिवपुजन वर्मा, सीओ अनूप कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि व अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें