फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और साढ़े चार लाख नकदी की पार

अंबेडकरनगर में अकबरपुर के माधवपुर गांव में शनिवार रात दो घरों में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया। माधवपुर टेकनपुर निवासी यशवंत वर्मा के घर चोर छत के रास्ते दाखिल होकर अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। उसी रात पड़ोसी राकेश शुक्ला के घर को भी निशाना बनाया। इससे पहले, 23 मार्च को शेखपुरा गांव में भी दो घरों में लाखों की चोरी हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें