फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में 12 केंद्रों पर शुरू हुई अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा

अंबेडकरनगर में रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई और जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 5016 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें