फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दिल्ली की टीम ने दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। बड़ी मात्रा में नकली तेल व फूड सामग्री पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने संबंधित कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर व्यापारी के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित कंपनी के मुख्यालय के रिशू मिश्रा टाटा कंज्युमर प्रोडक्ट व पतंजलि फूड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि व उच्चाधिकारी हैं। काफी दिनों से कंपनी के अधिकारियों को महरुआ कस्बे में कंपनी के नाम पर नकली प्रोडक्ट रखने व बेचने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को एरिया मैनेजर के नेतृत्व में कंपनी ने टीम गठित कर जांच के लिए महरुआ भेजा।
कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने पहुंचकर कस्बे के शिवगणेश गुप्ता के किराना की दुकान पर छापा मारा। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने दुकान व गोदाम में सघन जांच-पड़ताल की। इस दौरान टीम को दुकान में रखा पतंजलि कंपनी का फर्जी लेबलयुक्त 113 बोतल सरसों का तेल व टाटा कंपनी के नकली लेबलयुक्त 251 पैकेट चायपत्ती बरामद हुई। टीम दोनों सामानों का नमूना लेकर जांच के लिए दिल्ली लौट गई। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें