फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 106 परीक्षा केंद्रों पर 71,281 छात्र-छात्राएं देंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 24 फरवरी से होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं के मंसूबे नाकाम करने के लिए बोर्ड हाईटेक प्रबंध करने में जुटा है। परीक्षा केंद्र में बाहरी व्यक्ति प्रवेश न ले सके इसके लिए कक्ष निरीक्षकों को पिछले वर्ष की भांति क्यूआर कोड और क्रमांक नंबर वाला पहचानपत्र मिलेगा। इस पर उनका पूरा विवरण दर्ज रहेगा। इस व्यवस्था से पारदर्शिता तो आएगी, साथ ही परीक्षा की शुचिता भी बनी रहेगी। जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए 106 केंद्र बनाए गए हैं, यहां 71,281 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, स्ट्रांग रूम, विद्युत, नेटवर्क आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। जिलास्तर पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती का खाका तैयार किया जा रहा। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए मांग (डिमांड) माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जानी है, इसमें बेसिक स्कूलों के शिक्षक भी शामिल हैं।
इसके लिए पोर्टल से डीआईओएस आईकार्ड का प्रोफार्मा डाउनलोड करेंगे। इस पर आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण अंकित कर संबंधित कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से एक सप्ताह पहले दे दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से 20 प्रतिशत अतिरिक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


तैयार हो रहा ड्यूटी चार्ट
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए परिषद द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। परीक्षा में कक्ष निरीक्षक समेत अन्य की ड्यूटी लगाए जाने का खाका तैयार किया जा रहा है। क्यूआर कोड और क्रमांक पत्र वाले पहचान पत्र से पारदर्शिता बनी रहेगी।
विज्ञापन

- गिरीश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें