भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के युवाओं के मध्य चौपाल कर कहा कि बुद्ध यह शब्द न केवल बोध का द्योतक है, अपितु चेतना की उस परम स्थिति का बिंब है। जहां आत्मा अज्ञान के आवरणों को चीरकर ज्ञान की आलोक-धारा से स्वयं को प्रकाशित कर लेती है। इस चराचर जगत में यदि कोई वस्तु परम मूल्यवान कही जा सकती है, तो वह है ज्ञान,बुद्ध जाग्रत आत्मा, प्रकाशमान चेतना, करुणा की मूर्तिमान प्रतिमा।