सावन के पहले सोमवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया था। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतार देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था रही। हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर, कोटेश्वर महादेव, पड़िता महादेव और सोमेश्वर महादेव सहित ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिरों में भक्तों की कतार देखी गई।