13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। योगी सरकार ने यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की ठानी है। इसी कड़ी में गंगा पर 30 पांटून पुलों का निर्माण होना है। निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है। पांटून पुलों के निर्माण में लगाए जा रहे साल और स्लीपर की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो गया है। इसकी गुणवत्ता पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे अब तक खेप आ गई है और पुल बनने लगा है तो शंकाएं सच साबित हुई है। पुल के निर्माण में लगाए जा रहे साल स्लीपर जर्जर और खराब क्लालिटी के हैं। महाकुंभ के मद्देनजर पांटून पुलों का निर्माण तेजी से चल रहा है। जीटी जवाहर, दशाश्वमेध घाट, गंगोली शिवाला, दारागंज, काली मार्ग, महावीर मार्ग, अक्षयवट, खाक चौक सहित कई मार्गों पर पांटून पुलों का निर्माण तेजी से चल रहा है।