शाहगंज थाना क्षेत्र के लीडर रोड निवासी रामबाबू सोनकर की बेटी फ्रूटी सोनकर (30) की शादी नौ साल पहले अतरसुइया के बलुआ घाट खटिकान बस्ती निवासी सौरभ संग साथ हुई थी। नौ महीने पहले सौरभ की मौत हो गई थी। फ्रूटी अपने तीन बेटों के साथ ससुराल में रह रही थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। घटना वाले दिन भी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया था। नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिजन सुभाष चौराहे पर पहुंच गए।